फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग्रह करने पर भी टीका लगवाने नहीं पहुंचे कोरोना योद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। वैश्विक कोरोना महामारी के विरुद्ध पहले चरण के टीकाकरण अभियान में चिह्नित 1360 कोरोना योद्धाओं ने टीका नहीं लगवाया था। शुक्रवार को छूटे हुए कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण के लिए अंतिम मौका दिया गया। बावजूद इसके कई कोरोना योद्धा टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिला में प्रथम चरण में छूटे लाभार्थियों को कवर करने के लिए अंतिम मौका (मॉपअप राउंड) जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों और क्षेत्रीय अस्पताल में दिया गया। जिलेभर में अंतिम मौके का फायदा उठाते हुए 125 कर्मचारियों ने तो टीकाकरण करवा लिया लेकिन अन्य विभागीय अपील के बाद भी टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचे।
स्वास्थ्य विभाग ने हर लाभार्थी को फोन कर टीकाकरण करवाने की अपील की थी लेकिन 1235 कर्मचारी टीका लगवाने के लिए नहीं पहुंचे। वर्तमान में दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके तहत लाभार्थियों को पहली डोज दी जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रथम चरण में छूटे हुए कर्मियों में गर्भवती महिलाएं, गर्भधारण की योजना बना रहे दंपती शामिल हैं। कुछ मामलों में भय भी एक कारण माना जा रहा है। ऐसे में कोरोना योद्धा संक्रमण से लड़ती बार तो नहीं डरे लेकिन अब वैक्सीनेशन से दूरी बना रहे हैं। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान में छूटे हुए लाभार्थियों को शुक्रवार को अंतिम मौका दिया गया। अंतिम मौके में जिलेभर में 125 कर्मचारियों ने टीका लगवाया है। छूटे कर्मियों को चार बार कोरोना वैक्सीन लगाने का मौका दिया गया।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 4207 को लगाया टीका
कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण के लिए 5442 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया था। जिनमें से 4207 का ही टीकाकरण किया जा सका। हालांकि शुरूआती दौर में छूटे हुए कर्मियों को आने वाले सेशन में कवर करने की बात होती रही लेकिन कोरोना वैक्सीनेशन से डरे कुछ कर्मियों ने अंतिम मौके से भी दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें