फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरा हुआ मुर्गा लेकर लघु सचिवालय पहुंचा प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रवासी हाथ में मरा हुआ मुर्गा लेकर पहुंचा और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने लगा। प्रवासी का आरोप था कि पड़ोसी ने उसके तीन मुर्गों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। मरा हुई मुर्गा लेकर प्रदर्शन कर रहे इस प्रवासी को देखकर आसपास लोगों की खासी भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रवासी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे प्रवासी ने अपना नाम राजेश राय बताया। उसने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है और इस समय बसाल गांव में रह रहा है। राजेश ने कहा कि उसके पास चार मुर्गे थे। उसने आरोप लगाया कि पड़ोस के ही एक युवक ने बीते दिनों जहरीला पदार्थ देकर तीन मुर्गों को मार डाला और जो चौथा मुर्गा बचा था, उसे भी अब मार दिया। राजेश ने प्रशासन से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें