नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने के
एनडीए सरकार के प्रयास को लेकर कांग्रेस ने जिलेभर में सोमवार को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर
नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस ऊना ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी के
नेतृत्व में रोटरी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
कहा कि नेशनल
हेराल्ड मामले को केंद्र सरकार व भाजपा बेवजह तूल दे रही है। यह मामला
मात्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने के लिए
उछाला गया है।
कांग्रेस ने एमसी पार्क में जोरदार प्रदर्शन करते हुए
नारेबाजी की। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, ब्लॉक अध्यक्ष
हजारी लाल, आरटीए सदस्य दीपक लठ्ठ, जिप उपाध्यक्ष अवतार सिंह, विजय आंगरा,
पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा, वरुण पुरी सहित अन्य मौजूद थे।
वहीं, ब्लॉक
कांग्रेस चिंतपूर्णी ने भी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। एसडीएम के माध्यम
से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रपति से इस मामले में संज्ञान लेने का
आह्वान किया।
ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए सड़कों पर
उतर आए। ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर प्रीतम चंद ने कहा कि केंद्र सरकार अगर यह
समझती है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर मुंह सिल लेगी तो यह उसकी गलतफहमी है।
अगर जरूरी हुआ तो समस्त देश से कांग्रेसी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के
मंत्रियों का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक
कांग्रेस महासचिव डॉ. रविंद्र कुमार, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, रामजी
दास जस्सल, रविंद्र बंसल सहित भारी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद
थे।
उधर, नपं दौलतपुर चौक में ब्लॉक कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने देश के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत
परमार, महासचिव वेद पराशर, उपाध्यक्ष ओम राज कंवर, विधायक विशेष प्रतिनिधि
अश्वनी ठाकुर, विजय ठाकुर, अजय ठाकुर, सुरिंद्र, अजय, प्रीतम, सचदेव ठाकुर,
राजेश कुमार, अजय, रिशव कहोल, सन्नी कुमार, अविनाश कुमार, विशाल, अभिषेक
राणा, दीपक आदि उपस्थित थे।