फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना शहर में स्वच्छता एप शुरू

विज्ञापन
ऊना शहर का विहंगम नजारा। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। शहरी क्षेत्रों में सफाई संबंधित समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने विशेष स्वच्छता एप का शुभारंभ किया है। एप के माध्यम से कूड़े के ढेर, कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के न आनेे, डस्टबिन साफ न होनेे, सफाई न करने, मृत पशुओं बारे और सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी, ब्लॉकेज और बिजली-पानी की समस्या को नोडल अधिकारी के साथ साझा किया जाएगा। इसके बाद उक्त अधिकारी समस्या का हल करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की कोई भी समस्या होने पर अपने फोन पर फोटो खींच कर वहां की लोकेशन के साथ संबंधित नोडल अधिकारी को भेजनी है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई की प्रगति बारे समय-समय पर अपडेट भी मिलते रहेंगे। समस्या का समाधान होने पर सफाई निरीक्षक या इंजीनियर फोटो भी अपलोड की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यदि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है तो वह समस्या को दोबारा खोल सकता है। उन्होंने ने बताया कि शिकायतें भेजने के लिए नगर परिषद ऊना के लिए आशुतोष शर्मा, नप मैहतपुर-बसदेहड़ा के लिए रेखा कुमारी, नप संतोषगढ़ के लिए मदन कुमार, नगर पंचायत गगरेट के लिए हरीश कुमार, नगर पंचायत टाहलीवाल के लिए राधा देवी और नगर पंचायत दौलतपुर के लिए नरेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें