फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दावे हवा, पिछली बरसात के नुकसान की सरकार नहीं कर पाई भरपाई

Sat, 24 Aug 2024 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन


स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन, प्रोजेक्ट विभाग को पिछली बरसात के नुकसान की राशि का इंतजार

पिछले बरसात में हुए साढ़े चार करोड़ की राशि को उपलब्ध नहीं करवा पाई सरकार



इस वर्ष 2024 की बरसात में भी पहुंचा 1.50 करोड़ का नुकसान



सुरेश बसन

ऊना। बरसात में हुए नुकसान के लिए सरकार की ओर से करोड़ों की राशि का आकलन भेजने के बावजूद भी इस राशि को एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी जारी नहीं किया गया है। जिले में स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन, परियोजना सर्कल ऊना को बीते वर्ष बरसात से हुई क्षति में करीब 4.50 करोड़ रुपये राशि की भरपाई सरकार नहीं कर पाई है।

इस बार फिर से परियोजना को जिलेभर में लगभग 1.50 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया है। इस बार करीब पांच खड्डों में लांच आदि आने से क्षति पहुंची है। फिलहाल इस बार के नुकसान को भी परियोजना के अधिकारी कंपाइल कर प्रशासन के माध्यम से सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, लेकिन बीते वर्ष के नुकसान राशि का अभी तक न आना विभाग को ठगा ठगा हुआ महसूस करवा रहा है। हालांकि प्रदेश सहित जिले में अन्य विभागों को भी बरसात में नुकसान हुआ, उसकी राशि कई विभागों को आई, लेकिन कुछ ऐसी भी परियोजनाएं हैं, जिनके साथ सरकार का सौतेला व्यवहार दिख रहा है।
विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि नुकसान राशि समय पर न आने से कैसे क्षतिपूर्ति कार्य होंगे और भविष्य के लिए नदी, खड्डों को सुदृढ़ किया जा सकेगा। यही वजह है कि समय पर मरम्मत कार्य भी न होने से बड़े नुकसान की ओर योजनाएं बढ़ती हैं। यहां बीते वर्ष के साढ़े चार करोड़ रुपये अभी तक नहीं मिले हैं, तो इस बार के डेढ़ करोड़ रुपये को मिलाकर अब छह करोड़ रुपये की राशि सरकार की ओर से मिलने की आस रहेगी, लेकिन यह राशि आने वाले समय में कब आएगी, इसका भी कोई पुख्ता पता नहीं है।
विज्ञापन








—-







इस बार के डेढ करोड़ रुपये राशि के नुकसान का आकलन किया गया है, जबकि बीते वर्ष बरसात में परियोजना सर्कल को साढ़े चार करोड़ रुपये के नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। आशा है यह जल्द राशि जारी होगी।







-ई. हीना सभ्रबाल, अधीक्षण अभियंता, स्वां नदी फ्लड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, ऊना



——————-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें