फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपदा प्रभावित 90 परिवारों को वितरित किए 65 लाख रुपये के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 290 आपदा प्रभावित परिवारों को दी जा चुकी है मदद : विवेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में कुटलैहड़ क्षेत्र के 90 आपदा प्रभावित परिवारों को 65 लाख रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हर संकट में जनता के साथ खड़ी है। अब तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 290 परिवारों को 3 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। सरकार ने आपदा राहत राशि में वृद्धि कर पूर्ण क्षतिग्रस्त घरों वाले परिवारों के लिए 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी है। विकास कार्यों की बात करते हुए उन्होंने बताया कि डठवाड़ा-पनोह सड़क का निर्माण लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ, क्षेत्र में 62 नए बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए और बौल में 300 कनाल भूमि इंडस्ट्रियल एरिया चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

विवेक शर्मा ने लोगों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। इस अवसर पर मृदु शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, उप मंडल अधिकारी अभिषेक मित्तल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें