फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रसायन विशेषज्ञ बोले-भारत में जान की कीमत नहीं, लोग भड़के, एसडीएम ने संभाले

विज्ञापन
जटपुर में निर्माणाधीन केमिकल उद्योग के विरोध में रसायन विशेषज्ञ की टिप्पणी से भड़के स्थानीय लोग
विज्ञापन
केमिकल उद्योग विवाद : लोगों की आपत्तियां दर्ज करने के लिए बुलाई थी बैठक
विज्ञापन

अधिकारी ने आपत्तियां दर्ज कर स्थानीय प्रशासन को भेजी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद से सटे क्षेत्र जटपुर में निर्माणाधीन केमिकल उद्योग के विरोध में संतोषगढ़ एकता मंच और क्षेत्र के लोगों की आपत्तियों को दर्ज करने के लिए शुक्रवार को एसडीएम ऊना विश्व देव मोहन चौहान की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक नगर परिषद कार्यालय परिसर में हुई। इसमें जटपुर में निर्माणाधीन केमिकल फैक्ट्री के पदाधिकारी एवं प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। लगभग 11:30 बजे के बाद शुरू हुई बैठक में उद्योग प्रबंधन की ओर से बुलाए गए रसायन विशेषज्ञ सतीश कुमार ने लोगों को उद्योग के बारे में बताना शुरू किया। विशेषज्ञ की ओर से बैठक में यह बोल दिया गया कि दूसरे देशों में भारत के मुकाबले लोगों की जान की कीमत है। जबकि, भारत में लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है। जैसे ही विशेषज्ञ ने ऐसा बोला, बैठक में उपस्थित मंच के लोग भड़क उठे और हंगामा शुरू हो गया। माहौल बिगड़ता देख एसडीएम ऊना ने लोगों को समझाया और माहौल को जैसे-तैसे शांत करवाया। इसके बाद विशेषज्ञ ने लोगों को यह समझाया कि जो उद्योग लगाया जा रहा, उसके केमिकल से स्थानीय लोगों और पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान नहीं है।
संतोषगढ़ एकता मंच ने यह भी सवाल उठाया कि निर्माणाधीन उद्योग की ओर से एनजीटी के नियमों की पालना नहीं की जा रही। आपत्तियां दर्ज करवाते हुए नगर के निवासी दीपक वासुदेव, मुकेश पुरी व शादीलाल ने कहा कि उद्योग प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व नगर के लगभग एक दर्जन लोगों को बेवजह नोटिस जारी कर दिए हैं। इसमें उद्योग प्रबंधन ने मानहानि के लिए प्रत्येक व्यक्ति पर एक-एक करोड़ का दावा कर रखा है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम ऊना को बताया कि नगर परिषद से एनओसी लिए बिना ही उद्योग ने अपना निर्माण कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बैठक में एकजुटता के साथ कहा कि किसी भी कीमत पर केमिकल उद्योग का काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ऊना विश्व देव मोहन चौहान ने कहा कि बैठक के दौरान लोगों और संतोषगढ़ एकता मंच के पदाधिकारियों की ओर से जो भी आपत्तियां की गईं, उनकी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों से आपत्तियां दर्ज करवाने को लेकर रखी गई बैठक में संतोषगढ़ एकता मंच के पदाधिकारी शादी लाल शर्मा, संतोषगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा राजू, बाल किशन कौशल, मुकेश पुरी, शशिकांत चब्बा, जगमोहन सिंह वालिया, अश्वनी सैनी, रवि बस्सी, प्रताप नेगी, राम मूर्ति सैनी, बलराम महे, वार्ड पार्षद संतोख सिंह, गुरदेव सिंह, अश्वनी सैनी, गोशाला प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष शेखर, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें