नंगल में आयोजित संविधान बचाओ रैली में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
नंगल (ऊना)। नंंगल के गांव बरारी के नेहरू भवन में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। रैली नंगल नगर काउंसिल के अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस नंगल के अध्यक्ष संजय साहनी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दलवीर, पूर्व मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह आदि ने विशेष तौर पर पहुंच कर रैली में भाग लिया। पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने केंद्र सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पंजाब सरकार पर कड़े प्रहार किए।कहा कि पंजाब सरकार बीते साढ़े तीन वर्षों के नाकाम रही है। पानी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद