फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के चालान काटे, जुर्माना वसूला

Fri, 10 Mar 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
traffic police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 105 वाहनों के चालान काटे। इनमें से 86 चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 67 हजार 600 रुपये वसूल किए गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 12 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, एक बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, तीन बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, जबकि एक चालान बिना कागजात के वाहन चलाने पर किया गया।
विज्ञापन


आठ चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 29 अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर, एक लापरवाही से वाहन चलाने पर, छह दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 11 पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, 15 खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, 11 मालवाहक वाहन में सवारियां ढोने पर, चार दोपहिया वाहनों में अतिरिक्त साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर, जबकि दो चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें