फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में जिले को महिला थाने की सौगात

Fri, 10 Mar 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वीरभद्र सरकार के सालाना बजट में ऊना जिले को इस बार महिला पुलिस थाना की सौगात मिली है। जिला ऊना में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के मद्देनजर सरकार की ओर से इसी सत्र में महिला थाना खोला जाएगा। इसके लिए बजट में प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन


वहीं, जिले के पंडोगा में निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण भी इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। पंडोगा में सोलर आधारित प्रोजेक्ट समेत अन्य उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से बजट में विशेष प्रावधान रखा गया है। वहीं, ट्रैक्टर की खरीद पर वन टाइम टैक्स को लेकर ऊना जिले से उठी मांग पर भी सरकार ने हामी भर दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऊना जिले के खड्ड में आयोजित एक जनसभा के दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की मांग पर ट्रैक्टर मालिकों को कामर्शियल ट्रैक्टर की खरीद पर एकमुश्त टैक्स लेने पर विचार की बात कही थी।

सीएम ने कहा था कि इस मसले को आगामी बजट में प्रस्तुत किया जाएगा। इस मांग से प्रदेश के खासकर निचले हिमाचल के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं, जिले के पालकवाह में निर्माणाधीन प्रदेश के पहले बहु कौशल संस्थान के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। सरकार ने वर्ष 2017-2018 के वार्षिक बजट में इस संस्थान के लिए 16 करोड़ की राशि जारी की है। उक्त संस्थान में कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को बहुउद्देशीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। उधर, जिले का कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र इस बार के बजट में भी उपेक्षा का शिकार हुआ है। कुटलैहड़ में अग्निशमन केंद्र की मांग फिर से धरी रह गई है। जबकि, सेवा उद्योग के क्षेत्र में भूमि उपयोग बदलने को अनुमति से भी जिले के उद्योगपतियों को बड़ी राहत मिली है। वहीं लोहा, स्टील, प्लास्टिक और कच्चे माल पर अतिरिक्त वस्तु कर (एजीटी) में आधा फीसदी कर की राहत प्रदान की गई है। गौरतलब है कि जिले में इन मदों पर आधारित उद्योग स्थापित हैं, जिससे उद्योगपतियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें