फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निष्पादन संयंत्र के केंद्र सरकार ने दिए 1.11 करोड़ : इंदु धीमान

विज्ञापन
अंब में कूड़ा निष्पादन संयंत्र के बारे जानकारी देती इंदु धीमान। स्रोत स्वयं - फोटो : जिला अस्पताल में मरीज का उपचार करते डा. आरके कुशवाहा। संवाद
विज्ञापन
अंब में कूड़ा निष्पादन संयंत्र के शिलान्यास को लेकर सियासत तेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नंदपुर(ऊना)। नगर पंचायत अंब में कूड़ा निष्पादन संयंत्र के शिलान्यास पर सियासत गरमा गई है। अध्यक्ष इंदु धीमान ने प्रेस वार्ता में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू पर आरोप लगाते हुए कहा कि 1.11 करोड़ रुपये केंद्र वित्त आयोग से मिले हैं। अमृत 2.0 योजना के तहत ओवरहेड वाटर टैंक का पैसा भी केंद्र से आया था। उपाध्यक्ष उपदेश ठाकुर ने जमीन उपलब्ध करवाकर और लोगों को राजी कर संयंत्र के लिए प्रयास किए, लेकिन शिलान्यास पट्टिका से उनका नाम हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कई प्रोजेक्ट अधूरे हैं, जैसे अंब का इनडोर स्टेडियम और वार्ड-1 का खेल मैदान। प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत से वापस लिए गए 20 लाख रुपये लौटाने की मांग की। इंदु धीमान ने बताया कि अंब में 687 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जिनमें 299 सोलर और 6 हाई मास्ट लाइटें शामिल हैं, ज्यादातर पिछली सरकार के समय लगाई गईं। उन्होंने संयंत्र का श्रेय उपाध्यक्ष, पार्षदों और अधिकारियों को देते हुए विधायक से अपनी निधि से नगर पंचायत को मिले धन का ब्यौरा सार्वजनिक करने और आंकड़े दुरुस्त करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें