फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: किसान संगठनों ने फूंका प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला

विज्ञापन
नंगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला जलाते किसान संगठन। संवाद
विज्ञापन
सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा, जिला रूपनगर के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढेर के नेतृत्व में किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति के पुतले फूंके। इससे पहले किसानों ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर सुरजीत सिंह ढेर ने कहा कि एक ओर अमेरिका भारत पर नए-नए टैरिफ लगाकर आर्थिक दबाव बना रहा है और अमेरिका गए भारतीय युवाओं को हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर कैदियों की तरह वापस भेज रहा है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार अमेरिका के साथ ऐसे व्यापारिक समझौते कर रही है, जो देश की कृषि को बर्बाद करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे 1942 में ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ आंदोलन ने अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया था, वैसे ही आज फिर से देशभर में विरोध की लहर उठ रही है। कार्यक्रम में सतनाम सिंह, केवल कृष्ण, महिंद्र सिंह, हरयाप सिंह, दविंद्र, गुरनाम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें