फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर के एमसी पार्क में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 15 Apr 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के एमसी पार्क में अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। नगर निगम की ओर से पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है जिससे यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

बीते दिनों पुलिस प्रशासन की तरफ से शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नगर निगम की तरफ से अब शहर के एमसी पार्क में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पार्क में असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। कैमरे लगने के बाद पार्क परिसर में हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सकेगी। शहरवासियों की ओर से भी लंबे समय से पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि शहर के एमसी पार्क में सीसीटीवी लगाने की योजना पर कार्य चल रहा है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें