फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में जल्द तैयार होगा 50 बेड का आधुनिक अस्पताल, 90 फीसदी कार्य पूरा

Wed, 15 Apr 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में 50 बेड के आधुनिक सिविल अस्पताल का कार्य इन दिनों तेजी से जारी है। करीब 14.69 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से क्षेत्रवासी बड़े और सुविधायुक्त अस्पताल की मांग कर रहे थे, जो अब साकार होती दिख रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बंगाणा अस्पताल के नवनिर्मित भवन का कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। दो माह के भीतर बचा कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बंगाणा उपमंडल सहित आसपास की करीब 25 पंचायतों के लगभग 30 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में बेहतर इलाज के लिए लोगों को ऊना, हमीरपुर और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, आपातकालीन स्थितियों में समय पर उपचार न मिलने से मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है।

अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक दड़ोच ने बताया कि मौजूदा अस्पताल में केवल 10 बेड की सुविधा है, जिससे मरीजों को भर्ती करने में दिक्कत आती है और कई बार उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 50 बेड का नया अस्पताल बनने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। नए अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, बेहतर वार्ड व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, मातृ एवं शिशु देखभाल, जांच सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एनके लखनपाल ने बताया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लक्ष्य है कि परियोजना को तय समयसीमा में पूरा कर जल्द ही जनता को समर्पित किया जाए।

वहीं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बंगाणा का यह अस्पताल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इसे समय पर पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें