फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोगा में बिना बिल व्यापारी से पकड़े स्वर्ण आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहरोली/पंजाबर (ऊना)। हिमाचल-पंजाब सीमा पर पंडोगा बैरियर पर रविवार शाम आबकारी और कराधान विभाग की टीम ने कार सवार व्यापारी से बिना बिल सोने के आभूषण पकड़े। आवश्यक दस्तावेज पेश न कर पाने पर टीम ने व्यापारी से 27 हजार रुपये टैक्स और जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

उप आयुक्त राज्य कर और आबकारी शाहदेव कटोच को सूचना मिली थी कि होशियारपुर से हिमाचल की तरफ आ रही कार में बिना बिल सोने के आभूषण लाए जा रहे हैं। उन्होंने सहायक राज्य कर और आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को सूचित कर टीम गठित की। उन्होंने पंडोगा बैरियर पर नाका लगा दिया। कार पंडोगा आई तो टीम ने एक बैग से सोने के आभूषण पकड़े। गाड़ी में बैठा व्यक्ति आभूषणों का बिल नहीं दे पाया।
आभूषणों की कीमत साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई। इस पर अधिकारियों ने व्यापारी को 27 हजार रुपये कर और जुर्माना वसूल किया। उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी शाहदेव कटोच ने बताया कि व्यापारी के नियमानुसार बिल नहीं दिखा पाया। इस कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें