फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चालक-परिचालक पर हमले के बाद लूटी नकदी

Mon, 23 Mar 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में निजी बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव वलह रेहड़े के निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 21 मार्च की शाम को जब वह चालक के तौर पर प्रिंस बस लेकर चिंतपूर्णी से ऊना रूट पर जा रहे थे तो मुबारिकपुर पहुंचने पर एक निजी रूट की बस के परिचालक ने तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और परिचालक को भी पीटा व 15,500 रुपये की नकदी भी छीन ली। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी सतीश कुमार और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें