फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से नीचे गिरी कार, एक की मौत

Fri, 01 Jul 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
रक्कड़ कालोनी में पुल से नीचे गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र की रक्कड़ कॉलोनी में तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान राघव निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। जबकि, घायलों का ऊना अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नंद किशोर निवासी टक्का अपनी पत्नी प्रोमिला एवं राघव निवासी कुल्लू के साथ कार में शिमला से वापस घर लौट रहे थे कि ऊना के नजदीक रक्कड़ कॉलोनी पहुंचने पर पुल के समीप कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में राघव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें