लाइव रिपोर्ट
अड्डा प्रभारी के कार्यालय में यात्रियों ने उठाई स्पेशल बसें भेजने की मांग, रविवार को ऊना बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ संवाद न्यूज एजेंसी ऊना। समय 11:11 बजे। स्थान : आईएसबीटी ऊना। बस अड्डा यात्रियों से खचाखच भरा हुआ थी। यात्रियों की भीड़ को देख बस अड्डे पर तैनात हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारी बसों की व्यवस्था में जुटे हुए थे। 11:20 बजे एक यात्री ने वहां खड़े एचआरटीसी के कर्मचारी से बोला वीरा जी, बद्दी चंडीगढ़ दी इन्नियां सवारियां खड़ियांवियां स्पेशल बसां भेज दो। परेशान कर्मचारी ने जवाब देते हुए बोला असीं कित्थे ते पेजिये होर स्पेशल बसां, अद्दे बंदे तां आज्ज हरोली बुला ले वे.... हुण जिन्ने साडे डिपो चे हैगियां उन्हां नूं भेजया करदे। जद हरोली आले आउंगे तां ही गल बननी। 1:37 बजे बद्दी जाने वाले यात्री काउंटर से टिकट ले रहे थे। इस दौरान एक बद्दी जाने वाले यात्री और एचआरटीसी परिचालक के बीच बहस बस को लेकर बहस हो गई। यात्री ने नाराज होते बोला बद्दी जाने वालियां इन्नी सवारियां इन्नी देर ते खड़ियां वीयां स्पेशल बस ही भेज दो। इस पर परिचालक ने यात्री को जवाब देते हुए बोला स्पेशल बस बारे मैनूं न कह, उत्थे अड्डा प्रभारी साबह बैठे वे उन्हानूं बोल। 1:40 बजे बस अड्डा प्रभारी के कार्यालय में कुछ यात्री स्पेशल बस चलाने की मांग को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान एक यात्री ने बोला साबह स्पेशल बस भेज दो बड़ी देर ते खड़े वे असीं। बद्दी जाने वाले बहुत सवारियां ऐ। इसी बीच एक महिला यात्री भी अड्डा प्रभारी से बस काउंटर पर अपने छोटे बच्चे के पूरी टिकट काटने की शिकायत लेकर पहुंची। पांच मिनट तक यात्रियों बात सुनने के बाद अड्डा प्रभारी ने सहकर्मियों से चर्चा करने के बाद स्पेशल बस भेजने का कहा और महिला यात्री को स्पेशल बस में सभी का पूरा टिकट लेने को लेकर विस्तार से समझाया। जिसपर महिला यात्री रूटीन की बस के बारे में पूछताछ कर कार्यालय से बाहर चली गई।
मुझे बद्दी जाना है। बस अड्डे में काफी देर से खड़ा हूं लेकिन बस नहीं है। पूछने पर पता चला कि रूटीन की बस चली गई है। बद्दी और नालागढ़ जाने वाले कई यात्री खड़े हैं और परेशान हो रहे हैं। -तिलक, यात्री
मैं अपनी बच्ची के साथ बद्दी जा रही हूं, लेकिन बस ही नहीं जा रही है। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। ऊपर से काउंटर पर छोटी बच्ची का भी पूरा किराया मांग रहे हैं। -रीता देवी, यात्री
कोट सुबह से लेकर डेढ़ बजे तक ऊना डिपो की रूटीन की बसों के अलावा सात स्पेशल बसों को भेजा गया है। अब दोपहर बाद मांग के अनुसार हरोली ई डिपो की बसों को भेजना शुरू कर देंगे। -राजेंद्र सिंह कौशल, अड्डा प्रभारी