फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर बसदेहड़ा के मुक्केबाजों ने जीते 14 पदक

विज्ञापन
रोनिश बॉक्सिंग क्लब मैहतपुर बसदेहड़ा के मुक्केबाज अपने मेडल दिखाते हुए।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। रोनिश बॉक्सिंग क्लब मैहतपुर बसदेहड़ा के मुक्केबाजों ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ताबड़तोड़ मुक्के बरसाकर 14 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। रविवार को इनविटेशन कप का आयोजन रक्कड़ कालोनी के बॉक्सिंग क्लब में हुआ।
प्रतियोगिता में मुख्यातिथि क्यूबा के टॉप इंटरनेशनल बॉक्सर और भारत के प्रशिक्षक रहे डीआई फर्नांडीज रहे, जबकि हरदीप सिंह इंटरनेशनल बॉक्सर ने अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्र से लगभग 90 बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया। रोनिश बॉक्सिंग क्लब बसदेहड़ा के खिलाड़ियों ने 14 मेडल अपने नाम किए। इसमें दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और आठ कांस्य पदक शामिल हैं। रोनिश बॉक्सिंग क्लब के कोच राजेंद्र कुमार ने बताया कि रोनिश बॉक्सिंग क्लब बसदेहड़ा के खिलाड़ी पूर्वा शर्मा और अक्षित ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधा शर्मा, चिंटू, रेनिश राणा, रुद्राक्ष सिंह ठाकुर ने रजत पदक जीता। शिवम, शुभम राणा, अक्षत ठाकुर, वंश, मिंटू, जशन, रनवीर चंदेल और काजल ने कांस्य पदक जीते। कोच राजेंद्र कुमार ने कहा कि इन खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल तक लेकर जाना उनका सपना है। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत करवा रहे हैं। प्रतियोगिता में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें