फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोबिंद सागर झील में डूबे युवक का शव बरामद

Sun, 05 Apr 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के अंतर्गत गोबिंद सागर झील में डूबे पंजाब के युवक का शव घटना के दूसरे दिन झील से बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान आकाश दीप सिंह (25) पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी गांव कका कढ़याला, तहसील तरनतारन जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आकाश दीप सिंह बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए हिमाचल आया हुआ था। इसी दौरान वह गोबिंद सागर झील के किनारे हाथ-पांव धोते समय संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गया और लापता हो गया था। घटना के बाद पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन पहले दिन सफलता नहीं मिल सकी। दूसरे दिन सुबह दोबारा चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान युवक का शव झील से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से परिवार में गहरा शोक है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने लोगों से अपील की है कि जल स्रोतों के पास विशेष सतर्कता बरतें ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें