फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेगी भाजपा : खन्ना

विज्ञापन
राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज से आर्शिवाद लेते हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना व अन्य - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेता अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। अविनाश राय खन्ना ने ऊना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक और पूर्व के चुनाव में प्रत्याशी रहे सदस्य 3 वर्ष का अपना रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लोगों के समक्ष प्रस्तुत करेंग। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन साल बेमिसाल काम किए हैं और पंचायती और शहरी निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत मुद्दा, दिशा औैर नेता विहीन होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई कार्यक्रम नहीं है इसलिए कांग्रेस मात्र आलोचनाओं की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी।
विज्ञापन

इनसेट
कृषि कानून किसानों के हित में : खन्ना
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं। किसान सम्मान निधि, सोयल हेल्थ कार्ड, यूरिया की कमी को दूर करना अनेक ऐसे फैसले किए हैं, जिससे किसानों की आर्थिकी में परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार चाहती है कि किसान आगे बढ़े मेहनत करें और कानूनों पर जो शंका जाहिर की थी। उनके निराकरण के लिए भी खुले मन से चर्चा को सरकार तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें