फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर परिषद संतोषगढ़ में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप, कांग्रेस सरकार संतोषगढ़ नगर परिषद से कर रही भेदभाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ की भाजपा इकाई के अध्यक्ष और सदस्यों ने शुक्रवार को नगर में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार संतोषगढ़ परिषद के साथ भेदभाव कर रही है और नगरवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। बारिश के बीच भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। हालांकि बारिश की वजह से प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की संख्या कम रही, फिर भी उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

भाजपा शहरी इकाई के प्रधान राजेश प्रभाकर और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में लंबे समय से प्रशासनिक अव्यवस्था बनी हुई है। न तो स्थायी पटवारी की नियुक्ति हुई है और न ही स्थायी कार्यकारी अधिकारी, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर किसान वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है, क्योंकि भूमि से जुड़े मामलों में उन्हें महीनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के तीन साल पूरे होने के बावजूद लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को भी मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और भाजपा का प्रदर्शन प्रदेश सरकार के खिलाफ जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें