फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जखेड़ा मोड़ पर खड़ी की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत जखेड़ा मोड़ में एक बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिंकी पुत्र रामपाल निवासी जखेड़ा तहसील और जिला ऊना ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह मैहतपुर से ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखेड़ा मोड में एक डीजल मेकेनिक के पास काम करता है। बीती सात मई को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर से बाइक लेकर जगदीश डीजल मेकेनिक दुकान पर काम करने के लिए आया। मोटरसाइकिल को जखेड़ा मोड स्थित मेकेनिक की दुकान के पीछे खड़ा कर अपने काम में व्यस्त हो गया। जब शाम के समय लौटा तो पाया कि उसकी बाइक गायब थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने स्तर पर बाइक ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता न चला। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि बाइक चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें