फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने ऊना में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
ऊना के एमसी पार्क में रोष प्रदर्शन कर रैली निकालते भारतीय किसान संघ के प्रद्याधिकारी और अन्य। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। भारतीय किसान संघ ने मांगों को लेकर ऊना में रोष रैली निकाली। एमसी पार्क से लेकर डीसी कार्यालय तक निकाली रैली के दौरान किसानों ने नारेबाजी की। बाद में भारतीय किसान संघ के सचिव विशाल पाठक के नेतृत्व में किसानों ने डीसी के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को मांग पत्र भी भेजा।
विज्ञापन

संघ ने केंद्र सरकार से किसानों की फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की मांग की। वहीं केंद्र सरकार के बनाए गए कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कानूनों के कुछ विषयों में संशोधन की मांग की।
सचिव विशाल पाठक ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होने के बावजूद मंडियों में किसानों की उपज उससे कम मूल्य में बिकती है। कृषि उत्पादों के मूल्य को हमेशा नियंत्रित रखा गया, जिससे स्वतंत्र बाजार व्यवस्था विकसित नहीं हो सकी। सरकार द्वारा बनाये कृषि कानूनों का भारतीय किसान संघ समर्थन करता है लेकिन इन कानूनों में कुछ संशोधनों की आवश्यकता है। इसके बारे सरकार से सकारात्मक चर्चा हो गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलबाग, जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, प्रचार प्रमुख जोगिंद्र देव आर्य, अंब से सुरजीत, योगराज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुमन मोदगिल, कमल देव, मोहनलाल, रोहित संधू, सचिन और गुरुदेव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें