बहडाला में क्रिेकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों को सम्मानित करते हुए ।संवाद
सेवा फाउंडेशन ने करवाई क्रिकेट प्रतियोगिता, विभिन्न स्थानों से 10 टीमों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नजदीकी गांव बहडाला में सेवा फाउंडेशन की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। एक दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों की 10 टीमों ने भाग लिया। इसमें फाइनल मैच में बसोली की टीम ने रामपुर को मात देकर विजय परचम लहराया है।
इस दौरान विजेता टीम को 11 हजार रुपये ट्राॅफी और उपविजेता टीम को 8100 रुपये ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के सचिव जसवीर सिंह मान ने बताया कि एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों ने भाग लिया। रविवार देर शाम संपन्न हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बसोली और रामपुर टीमों के बीच हुआ। मैच में रामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और सात ओवर में 82 रन बनाएं। इसे हासिल करने के लिए उतरी बसोली की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर पांच ओवर में 83 रन जड़ दिए। मैच में बसोली की टीम विजेता बनी। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करने के लिए बतौर मुख्यातिथि भूपिंद्र सिंह ठाकुर पहुंचे। उन्होंने अपनी ओर से 11 हजार की राशि संस्था को बतौर सहयोग के रूप में दी। इस मौके पर प्रीत सिंह, संजू, चतरा, दिनेश, गुरमीत सिंह ठेकेदार, बंधन, मोनू सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
सचित्र