फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बैंकों ने जिले में जून तिमाही तक 1,203.64 करोड़ के ऋण किए वितरित

Mon, 24 Aug 2026 05:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को डीआरडीए हॉल में आयोजित की गई। बैठक में जून तिमाही 2026 तक जिले के बैंकों की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। एडीसी ने बताया कि जिले के बैंकों ने 690.40 करोड़ के पहली तिमाही ऋण लक्ष्य के मुकाबले 1,203.64 करोड़ के ऋण वितरित कर निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि जिले में बैंकों की कुल जमा राशि बढ़कर 17,120.97 करोड़ हो गई है, जिसमें 10.70 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, कुल ऋण राशि 16.19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,535.56 करोड़ हो गई है। जिले का ऋण-जमा अनुपात 32.33 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय लक्ष्य से कम है। इसके लिए उन्होंने सभी बैंकों एवं संबंधित सरकारी विभागों को ऋण-जमा अनुपात में सुधार के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जसवाल ने कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए कहा कि जिले में कृषि ऋण 1,032.36 करोड़ है, जो कुल ऋण का 18.65 प्रतिशत है। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि जिले में अधिक से अधिक लोगों को बैंक ऋण योजनाओं, स्वरोजगार एवं सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें