फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शराब के कारोबार से जुड़े रहे जिला मुख्यालय एक व्यक्ति ने एक बैंक के बड़े अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सिटी पुलिस ने इस संबंध में केेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व शराब कारोबारी अनिल डोगरा निवासी प्रेम नगर ऊना के अनुसार उनकी करीब 6.25 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट (सीसी) लिमिट को 15 करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया था। आरोप लगाया कि बैंक के अधिकारियों ने बिना उनकी अनुमति के न केवल उनकी इस लिमिट को 6.25 करोड़ तक वापस बांध दिया। इतना ही नहीं उनके इसी खाते से टर्म लोन और सीसी लिमिट के अनेकों खाते बनाकर बिना अनुमति से उनमें से धनराशि निकालकर अन्य खातों में जमा करवा दी गई। इस पर बैंक ने उन्हें एनपीए की लिस्ट में डाल दिया। जबकि, उनके पास करीब 6.25 करोड़ रुपएये की सीसी लिमिट के बराबर राशि खाते में मौजूद थी। यह पूरा मामला मार्च 2014 का बताया जा रहा है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संबंधित बैंक के तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें