फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता चिंतपूर्णी के जयकारों से भक्तिमय हुआ बाबा पहाड़िया मंदिर

Mon, 18 May 2026 04:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा ने लिया माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की हिमुडा कॉलोनी स्थित बाबा पहाड़िया मंदिर में आयोजित जागरण में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण के दौरान माता चिंतपूर्णी की पावन ज्योति मंदिर परिसर में पहुंची तो श्रद्धालुओं ने जय माता दी के गगनभेदी जयकारों से स्वागत किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर युवा व्यवसायी अंकुश वर्ज़ाता, हंसराज वर्ज़ाता, ज्योति वर्ज़ाता, शिव कुमार वर्ज़ाता और सुमन वर्ज़ाता सहित परिवार के सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया। आयोजन में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें