फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जीत के जश्न में डूबा दौलतपुर चौक, ढोल-नगाड़ों और विजयी जुलूस से गूंजा क्षेत्र

Mon, 18 May 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ठोकी जीत पर दावेदारी, देर रात तक चलता रहा उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरा क्षेत्र जश्न के रंग में रंग गया। सातों वार्डों में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं, आतिशबाजी और विजयी जुलूसों के साथ जीत का उत्सव मनाया। बाजारों, चौकों और गलियों में देर शाम तक राजनीतिक रंगत देखने को मिली। समर्थक “जीत गया भाई जीत गया” और पार्टी समर्थक नारों के साथ पूरे क्षेत्र में घूमते नजर आए।

चुनाव परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के घरों के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कहीं मिठाइयां बांटी गईं तो कहीं ढोल की थाप पर समर्थकों ने जमकर नृत्य किया। कई वार्डों में खुले वाहनों और बाइकों के काफिलों के साथ विजय जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन


नगर पंचायत चुनाव के बाद राजनीतिक दावों का दौर भी तेज हो गया है। कांग्रेस नेता विजय ठाकुर ने दावा किया कि नगर पंचायत के सात में से पांच वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इसे कांग्रेस की नीतियों, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। विजय ठाकुर ने कहा कि जनता ने विकास और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन दिया है।

वहीं दूसरी ओर मंडल भाजपा दौलतपुर चौक के अध्यक्ष अजय ठाकुर ने भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने सात में से चार सीटों पर जीत हासिल की है। अजय ठाकुर के अनुसार यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर है।
विज्ञापन


चुनाव परिणामों के बाद अब नगर पंचायत में बोर्ड गठन और अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राजनीतिक गलियारों में जोड़-तोड़ और समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। समर्थक अपने-अपने दावों के साथ सोशल मीडिया और चौपालों में जीत के आंकड़े गिनाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें