फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन आठ अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
27 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बहुप्रतीक्षित राज्यस्तरीय हरोली उत्सव-2025 इस बार 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आठ से 10 अप्रैल तक स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में होंगे। ऑडिशन आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होंगे। आठ और नौ अप्रैल को ऊना जिले के कलाकारों और 10 अप्रैल को अन्य जिलों के प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन रखे गए हैं।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि कलाकार एसडीएम कार्यालय हरोली में आवेदन कर सकते हैं अथवा ईमेल ‘स्टेट लेवल हरोली उत्सव एट द रेट जीमेल डॉट कॉम’ पर आवेदन भेज सकते हैं। इच्छुक कलाकार ऑडिशन वाले दिन मौके पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं। नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में हिमाचली कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन




बता दें कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशानुसार, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह उत्सव हरोली के कांगड़ मैदान में पूरी भव्यता और जनसहभागिता के साथ आयोजित किया जाएगा। तमाम तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, और सभी समितियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जतिन लाल बताया कि उत्सव की शुरुआत 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा से होगी। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान 27, 28 और 29 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों सहित राष्ट्रीय स्तर की दिग्गज हस्तियां मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी। दिन में स्थानीय शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक समूहों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन


बॉक्स

ट्रेड फेयर और खेल प्रतियोगिताएं होंगी आकर्षण का केंद्र

उपायुक्त ने बताया कि उत्सव के दौरान कांगड़ मैदान में एक माह तक चलने वाला ट्रेड फेयर भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्वयं सहायता समूहों और व्यावसायिक संस्थानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। स्थानीय उद्यमिता और व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मेला खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस उत्सव में पशु मेला, डॉग शो और बेबी शो का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें