फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: यात्रीगण ध्यान दें... अब 13 तक रद्द रहेंगी पैसेंजर ट्रेनें, सुपरफास्ट भी तीन से चार घंटे की देरी से पहुंच रहीं

Sun, 12 May 2024 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते सुपरफास्ट ट्रेनें भी हो रहीं प्रभावित
विज्ञापन

वंदे भारत एक घंटा और हिमाचल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के देरी से आने का क्रम जारी है। किसान आंदोलन के चलते सुपरफास्ट ट्रेनों के पहिये भी धीमे हो रहे हैं। इसी वजह से शुक्रवार को हिमाचल एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन यहां देरी से पहुंचीं। यात्रियों को संबंधित रेलवे स्टेशन से आगे गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।
दोनों ट्रेनों में यात्रा कर रहे अपने सगे संबंधियों को लेने के लिए स्टेशन पहुंचे लोगों को भी काफी इंतजार करना पड़ा। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो बीती रात दिल्ली से चली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन ऊना और दौलतपुर चौक स्टेशन पर तीन से साढ़े चार घंटे की देरी से आई और वंदे भारत ट्रेन भी नई दिल्ली से करीब एक घंटा देरी से ऊना पहुंची। ट्रेनों में देरी होना शंभू बाॅर्डर पर किसानों के आंदोलन को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली से ऊना एवं दौलतपुर चौक आने वाली ट्रेनें हिमाचल एक्सप्रेस और सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन यहां देरी से पहुंची है। शुक्रवार को दिल्ली जंक्शन से रात 10:50 बजे चली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन पर करीब तीन घंटे की देरी से शनिवार सुबह 9:37 बजे पहुंची, तो यह ट्रेन दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर 07:35 बजे न पहुंचकर दोपहर 12 बजे साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। इसके चलते स्टेशन पर यात्रियों को लेने पहुंचे उनके रिश्तेदार खासे परेशान दिखे। दूसरी ओर नई दिल्ली से शनिवार को तड़के निर्धारित समय 5:50 बजे चली सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन ऊना में करीब एक घंटे की देरी से सुबह 10:32 बजे न पहुंचकर 11:38 बजे पहुंची, जबकि अंब-अंदौरा में ट्रेन 11:05 बजे की बजाय दोपहर 12 बजे पहुंची। सुपरफास्ट ट्रेन होने के बावजूद देरी से पहुंचे यात्री थोड़ा मायूस दिखे।
विज्ञापन

दो दिन और नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेन
ऊना रेलवे स्टेशन से नंगल, अंबाला एवं चंडीगढ़ के बीच आवागमन करने वाली पैसेंजर ट्रेनों को अब 13 मई तक रद्द किया गया है। अप्रैल माह से तीन रद्द की गई ट्रेनों को अभी तक बहाली नहीं मिल पाई है। नंगल रेलवे स्टेशन पर बाकायदा यात्रियों की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड भी लगाया गया है, जिस पर साफ लिखा है कि पैसेंजर ट्रेनों को 13 मई तक रद्द रखा गया है।

शंभू बाॅर्डर पर किसान आंदोलन ट्रेनों के देरी से आवागमन का कारण बन रहा है। इसके चलते ऊना आने वाली ट्रेनें भी देरी से पहुंच रही हैं।
-मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, रेलवे बोर्ड, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें