फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रीमद्भागवत में श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का किया वर्णन

Sun, 12 May 2024 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बाथू के मोहल्ला लंबी बड़ी में महिला मण्डल की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान भगतजन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। गांव बाथू के मोहल्ला लंबी बड़ी में महिला मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सभी भक्तों को वृंदावन रसिक आचार्य विवेक विशिष्ट जी द्वारा पंचम दिवस की कथा श्रवण कराई गई। इसमें श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। महाराज ने कहा धनवान व्यक्ति वही है, जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्रीकृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है। उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गो माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें