फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने किया कोल्ड ड्रिंक कारोबारी को लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। गुरु की नगरी श्रीआंनदपुर साहिब में बीती रात हथियार बंद लुटेरों ने शहर के एक मशहूर कारोबारी को लूटने का प्रयास किया। इस दौरान लुटेरों ने गोली चलाकर व्यापारी को घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पातल श्रीआनंदपुर साहिब में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

श्रीआनंदपुर साहिब में कोल्ड ड्रिंक का व्यापार करने वाले कारोबारी राजेश कुमार राजू की मानें तो बीती देर रात लगभग 10 बजे के करीब जब वह दुकान बंद कर घर जा रहा था तो रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे घेर लिया और रिवॉल्वर तानते हुए पूरी नगदी उनके हवाले करने को कहने लगे, जब उसने उनका विरोध किया तो एक लुटेरे ने उस पर पीछे से बेसबॉल से हमला कर दिया। जब पीड़ित ने हाथापाई शुरू कर दी तो लुटेरों ने उस पर रिवाल्वर से गोली दाग दी जो उसके हाथ में लगी। राजेश ने बताया कि इसी दौरान एक राहगीर के शोर मचाने पर लुटेरे फरार हो गए। उधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, डीएसपी रमिंद्र सिंह काहलो ने कहा कि जांच की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें