फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो दिन में पूरा हुआ चुरुडू-लोहारली पुल का डामरीकरण

Sat, 03 Oct 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। चुरुडू-लोहारली पुल पर जलभराव और उखड़ी तारकोल का मामला उजागर होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया है। महज दो दिन में पुल का महीनों से लंबित डामरीकरण कार्य पूरा कर दिया गया। प्रशासन के निर्देश के बाद ठेकेदार ने पुल के साथ लगती सड़क पर भी डामर की अंतिम परत बिछाने का काम पूरा किया।
विज्ञापन

बारिश के दौरान पुल पर जगह-जगह पानी जमा होने से वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत आ रही थी। कई स्थानों पर तारकोल उखड़ने से सड़क की सतह भी खराब हो गई थी। लंबे समय से काम अधूरा रहने के कारण स्थानीय लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे। पुल को लेकर पहले से चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच सड़क की खराब हालत भी मुद्दा बन गई।
इसके बाद प्रशासन ने संबंधित विभाग और ठेकेदार को शेष काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके चलते निर्माण एजेंसी ने मशीनरी लगाकर पुल की सतह और संपर्क मार्ग पर डामरीकरण पूरा कर दिया। अब पुल से गुजरने वाले वाहनों को पहले की तरह उखड़ी सड़क और जलभराव वाले हिस्सों से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


चुरुडू चौक तक सड़क की हालत सुधारने की मांग
पुल का काम पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने राहत जताई है। हालांकि उनका कहना है कि समस्या केवल पुल तक सीमित नहीं है। चुरुडू चौक तक सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से पुल से आगे चुरुडू चौक तक भी सड़क की मरम्मत और डामरीकरण करवाने की मांग की है ताकि पूरे मार्ग पर आवाजाही सुगम हो सके।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एचएल शर्मा ने बताया कि चुरुडू-लोहारली पुल पर लंबित कार्य को पूरा किया गया है। जहां भी कमियां सामने आईं, वहां तत्काल प्रभाव से काम शुरू करवाकर उन्हें दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें