गगरेट (ऊना)। जल जीवन मिशन के तहत 2 अक्तूबर को प्रदेशभर में आयोजित ‘जल अर्पण’ गतिविधि के लिए गगरेट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलोह का चयन किया गया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से जारी सूची में कलोह पंचायत को शामिल किया गया है। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत होने वाली इस गतिविधि में गगरेट क्षेत्र में मौजूदा पेयजल योजनाओं के माध्यम से छूटे हुए परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने से संबंधित कार्यों को प्रमुखता दी गई है। प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक पंचायत का चयन इस गतिविधि के लिए किया गया है। ग्राम पंचायत कलोह के प्रधान अजय पाल ने बताया कि पंचायत का ‘जल अर्पण’ गतिविधि के लिए चयन होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।