ऊना के इंदिरा मैदान में सेना भर्ती के प्रबंधों को लेकर डीसी राघव शर्मा विभिन्न विभागों सहित सेना
- फोटो : Una
ऊना। इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के प्रबंधों पर मंगलवार को उपायुक्त राघव शर्मा ने विभिन्न विभागों सहित सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त राघव शर्मा ने भर्ती के दौरान इंदिरा स्टेडियम के आपपास और सड़क पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने सैन्य अधिकारियों की मांग के अनुसार हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बिजली और पानी की आपूर्ति, भर्ती स्थल पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इनसेट...
34000 लेंगे हिस्सा
इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि भर्ती रैली के दौरान सैनिक सामान्य ड्यूटी, लिपिक और स्टोर कीपर वर्ग में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों की सक्रीनिंग 17 से 24 मार्च तक होगी जबकि धर्म गुरु (आरटी जेसीओ) और फार्मासिस्ट वर्ग के लिए समस्त हिमाचल प्रदेश सहित यूटी चंड़ीगढ और हरियाणा के गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के जिलों को छोड़कर अन्य जिलों के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी। उन्होंने बताया कि 26 से 27 मार्च तक चिकित्सीय जांच, 29 मार्च से 3 अप्रैल तक शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नोर के अभ्यर्थियों की सैनिक लिपिक, सामान्य ड्यूटी और स्टोरकीपर के लिए भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में लगभग 34000 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
इनसेट
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमारी, एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल, आरटीओ रमेश चंद कटोच, उच्च उपनिदेशक पीसी राणा, जिला सैनिक कल्याण मेजर रघबीर सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, तहसीलदार विजय राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
ऊना के इंदिरा मैदान में सेना भर्ती के प्रबंधों को लेकर डीसी राघव शर्मा विभिन्न विभागों सहित सेना- फोटो : Una