थानाकलां (ऊना)। पंचायतीराज संस्थाओं (पीआरआई) के सामान्य चुनाव-2026 के दौरान अवकाश के दिनों में चुनाव ड्यूटी निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिपूरक अवकाश प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी (नागरिक) बंगाणा सोनू गोयल ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं पंचायत चुनाव-2026 के संचालन में ली गई थीं, उन्हें 24, 28 और 31 मई को किए गए वास्तविक कार्य के आधार पर प्रतिपूरक अवकाश का लाभ मिलेगा। संबंधित नियंत्रक अधिकारी कार्यालय से जारी चुनाव ड्यूटी आदेशों के आधार पर कार्य का सत्यापन करने के बाद नियमानुसार अवकाश स्वीकृत करेंगे।
कार्यालय आदेश की प्रतियां उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी (पीआरआई) ऊना, खंड विकास अधिकारी बंगाणा, सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ), विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन के लिए भेज दी हैं।