फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूलों की समयसारिणी बदलने से अभिभावकों में रोष, पुराना समय करने की मांग

Thu, 23 May 2024 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- दोपहर एक बजे कड़कती धूप में घर वापस लौट रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा(ऊना)। जिले में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। प्रशासन की तरफ से गर्मी के बीच स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव कुछ दिन पूर्व किया गया है। ऐसे में दोपहर एक बजे स्कूलों में छुट्टी हो रही है। दोपहर एक बजे गर्मी अपने प्रचंड रूप में होती है। ऐसे में विद्यार्थी गर्मी और लू के बीच घरों को लौटने के लिए मजबूर हैं।
इसके अलावा समय के हिसाब से बसें न मिलने के कारण मजबूरन स्कूल से पैदल घर तक पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों ने प्रशासन व शिक्षा विभाग से गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक करने की मांग उठाई है। अभिभावकों में सोमनाथ, सुरेश कुमार, सुशील कुमार, राम प्रकाश, जगदीश चंद, विजय कुमार, विकास, सारांश शर्मा, विष्णु शर्मा, सुखदेव शर्मा, विनोद कुमार, सोहना देवी, प्रोमिला ठाकुर, राज देवी, कमला देवी, आरती देवी, सरिता देवी, अनु बाला सहित अन्य अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग तथा उनके बनाए गए शिक्षक संघ अपनी मनमर्जी से निर्णय ले रहे हैं। सुबह के समय बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए या तो एक से डेढ़ घंटा पहले स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, पर कुछ अभिभावकों को मिलकर निजी गाड़ियों में बच्चे स्कूल छोडऩे पड़ रहे हैं। दोपहर में कड़कती धूप में एक बजे स्कूल में छुट्टी कर दी जा रही है। कुछ स्थानों पर विद्यार्थियों को घर पहुंचने के लिए चार से पांच किलोमीटर पैदल सफर कर घर पहुंचना पड़ रहा है, जिससे लू लगने से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों से आग्रह किया है कि स्कूल खुलने तथा छुट्टी का समय पहले की तरह यानी सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक ही किया जाए। कहा कि कम से कम इससे विद्यार्थियों को कड़कती धूप से तो कुछ राहत मिलेगी।

कोट्स
इस संबंध में अभिभावकों की तरफ से अभी तक कोई मांगपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अगर मांगपत्र प्राप्त होता है, तो उसे उपायुक्त के समक्ष रखा जाएगा।
राजेंद्र कौशल, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें