फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अमरीश राणा ने कोर्ट में सरेंडर करने का किया एलान

Mon, 21 Apr 2025 10:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हत्या के एक मामले में 25 वर्ष की सजा काट चुके अमरीश राणा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। बीते दिनों  गुगलैहड़ में एक क्रशर संचालक ने अमरीश पर धमकाने और जबरन टिपर और जेसीबी मशीन साथ ले जाने के आरोप लगाए। मामले में पुलिस ने अमरीश राणा और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अब अमरीश राणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह ऊना कोर्ट में सरेंडर करेंगे। उनके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल व लाइटर होगा। पुलिस ने  पकड़ने की कोशिश की तो वे आत्मदाह कर लेंगे। 
ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी भी उपायुक्त कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के लिए आगे आएंगी। उन्होंने कहा कि वह जरूरी दस्तावेज और तथ्य कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन

हालांकि शाम को जारी एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने से पहले वह उपायुक्त ऊना से लोगों को एकत्रित करने की अनुमति लेंगे। पहले सुबह जारी वीडियो में अमरीश राणा ने खुद को साजिश का शिकार बताया। कहा कि खनन माफिया और कुछ नेता उन्हें झूठे आरोपों में फंसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें