फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले यातायात के लिए खुलेगा अंबोआ-मावा कोहलां पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र में गगरेट-दौलतपुर मार्ग पर संघनई और अंबोआ गांव में दो पुलों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। इन पुलों का निर्माण होने के बाद गगरेट से दौलतपुर तक लगभग सभी खड्डों पर पुल की सुविधा शुरू हो जाएगी।
इससे बरसात के दिनों में यातायात बाधित होने की समस्या से निजात मिल जाएगी। अंबोआ खड्ड पर पुल लगभग बनकर तैयार होने वाला है। बरसात के मौसम से पहले इस पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के चालू होने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले कलोह-शिवबाड़ी-आशादेवी मार्ग साढे़ बारह करोड़ रुपये से चकाचक हो चुका है। वहीं गगरेट-ऊना मार्ग पर मावा सिंधिया खड्ड पर भी पुल के निर्माण का कार्य जोरों पर है। इस पुल के बनने से गगरेट-ऊना मार्ग बरसात के दिनों में कहीं से भी बाधित नहीं होगा।
कई बार इन खड्डों में पानी उफान पर होने के बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डाल कर अपने वाहन इसमें से निकलने का प्रयास भी करते हैं। इससे हर वर्ष कोई हादसा होने का खतरा बना रहता है। अब इन खड्डों पर पुलों के निर्माण के बाद बरसात के समय हादसों का खतरा नहीं रहेगा।
पुलों का निर्माण कार्य जोरों पर : एचएल शर्मा
लोक निर्माण विभाग भरवाईं के अधिशासी अभियंता एचएल शर्मा ने बताया कि गगरेट-दौलतपुर मार्ग पर पुलों के निर्माण को लेकर लंबे समय से प्रयास चल रहे थे। अब इन पुलों का निर्माण जोरों से चल रहा है और आने वाले दिनों में इन मार्गों पर बिना किसी रुकावट के लोग सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में विकास कार्य हुए तेज : राजेश ठाकुर
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों में तेजी आई है। कहा कि गगरेट क्षेत्र में पुलों और सड़कों के निर्माण के लिए भी करोड़ों का बजट है। इसके अलावा गगरेट अस्पताल के लिए भी करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। कहा कि यह सब जयराम सरकार के नेतृत्व में संभव हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें