फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी एसटी एक्ट के दुरूपपोग का आरोप, निकाली रोष रैली

विज्ञापन
ऊना में एससी एसटी एक्ट के दुरूपयोग को लेकर रोष रैली निकालते हुए ग्रामीण। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। हरोली में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी की तरफ से एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाने के विरोध में बुधवार को रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

सवर्ण समाज के लोगों ने एमसी पार्क ऊना और शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए लघु सचिवालय तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारी लोगों ने अपनी मांग को लेकर एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
विरोध प्रदर्शन में शामिल क्षत्रिय देव भूमि संगठन के वरिष्ठ नेता रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि इस मामले में आरोपी की ओर से दर्ज केस से पता चलता है कि एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग किया गया है। मामले में आरोपी ने पहले लड़की से छेड़छाड़ की। फिर आरोपी ने लड़की के परिजनों से माफी मांगी, लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपी ने नाबालिग व उनके परिजनों के खिलाफ ही एसएसी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया। बता दें कि बीते दिनों महाऋषि यूथ एकता महासभा ने इसी मामले में आरोपी को खंभे से बांधकर पिटाई करने पर कार्रवाई को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा था। अब इस मामले में सवर्ण संगठन भी सड़क पर उतर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें