फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण आवेदनों को सभी बैंक समय पर दें मंजूरी : जतिन लाल

Wed, 06 Mar 2024 05:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने दिए जमाऋण अनुपात बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

जिला में बैंकों की ओर से 2431.43 करोड़ रुपये के बांटे जाएंगे ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को सभी बैंक समय पर मंजूरी दें, ताकि इन योजनाओं का लाभ उठाकर आम व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिला में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न बैंको की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ जिला के ऋण-जमा अनुपात में भी सुधार हो सके। उपायुक्त ने प्राथमिक क्षेत्र की उपलब्धियों को सुधारने और जमाऋण अनुपात बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व बैठक में तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों की तुलना में उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए, पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक युवराज आनंद ने बताया कि जिला के बैंकों ने दिसंबर 2023 तक 2401.56 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 1970.30 करोड़ के ऋण वितरित किए।
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में वर्ष 2024-25 के लिए बैंकों द्वारा प्रस्तावित 2431.43 करोड़ रुपये के ऋण वितरण लक्ष्य की पुस्तिका का विमोचन किया तथा प्रस्तावित ऋण वितरण लक्ष्य का अनुमोदन किया।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य ज़िला अग्रणी बैंक प्रबंधक गुरचरण भट्टी ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने का अनुरोध किया, ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों कों पूरा किया जा सके। वहीं, सभी किसानो को कृषि कार्ड देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक युवराज आनंद, जिला अग्रणी अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक आशीष सांगडा, जिला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी, आरसेटी निर्देशक संदीप ठाकुर, विनय शर्मा उपनिदेशक पशुपालन विभाग, केके भरद्वाज उपनिदेशक बागवानी, कुलभूषण धीमान उपनिदेशक कृषि विभाग, विवेक शर्मा मत्स्य विभाग, ज्योति शर्मा डीपीएम डीआरडीए ऊना सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों के अलावा सरकारी/गैरसरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें