फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोवर रेंजर का ऊना कॉलेज में किया स्वागत

Wed, 06 Mar 2024 05:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के आठ रोवर रेंजर के दल ने इंडो बांग्लादेश फ्रेंडशिप शिविर में भाग लिया। बुधवार को इन विद्यार्थियों का ऊना महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने बताया कि यह शिविर 26 फरवरी से दो मार्च तक दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया। इस पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। हिमाचल से सिर्फ ऊना महाविद्यालय के ही आठ छात्रों को यह मौका मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रोवर्स लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस और रेंजर्स लीडर डॉ. रंजू बनोटा, डॉ. विपुल गौतम, डॉ. शिवानी भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें