फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सीटू का प्रदर्शन

Fri, 29 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
कुल्लू में सीटू का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीटू जिला ऊना इकाई ने शुक्रवार को ऊना मुख्यालय पर किन्नौर में जल विद्युत योजना में हो रही श्रम कानूनों की उल्लंघना के विरोध में जमकर रोष प्रदर्शन किया। सीटू कार्यकर्ताओं ने एमसी पार्क में एकत्रित होकर रोष रैली भी निकाली और उपायुक्त ऊना यूनुस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुब्बार निकाला। वहीं, जिला किन्नौर में धारा 144 का भी विरोध किया गया। रोष प्रदर्शन में जिला सचिव कामरेड गुरनाम सिंह, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश दत्ता, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तथा केके राणा ने कामगारों को संबोधित किया। इस अवसर पर गुरनाम सिंह ने कहा कि किन्नौर में लगाई गई धारा 144 को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक तरफ अपना मानदेय कई गुणा तक बढ़ा लिया है और दूसरी ओर कामगारों को बिना वेतन के शोषण करने पर भी चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार अनुबंध रेगुलेशन एंड अवायलेशन एक्ट 1970 के अनुसार खुद ठेकेदार को धरोहर राशि से वेतन का भुगतान करे।

उन्होंने कहा कि मजदूरों को टनल, ट्राइबल भत्ता, न्यूनतम वेतन, ईपीएफ की सुविधा, निर्माण बोर्ड के साथ जोड़ना, किसी मजदूर की मृत्यु होने पर उसके परिवार को उचित मुआवजा तथा पेंशन देने की मांग उठाई गई।  उन्होंने कहा कि सीटू हमेशा सही कामगारों के हक की लड़ाई लड़ती आई हैं और भविष्य में लड़ती रहेगी। यदि उनकी मांगों को लेकर शीघ्र कोई उचित कार्रवाई न की गई तो सीटू उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर योगा सिंह, अवतार सिंह, मंगतराम, अश्वनी, अनुराधा, बलविंद्र, सुनीता, ओमपाल, दीपक, यशपाल, मंगतराम, अशोक कुमार, चमन लाल, काला, अमृत, चमन सिंह, जंग बहादुर, नरेश, नवल, राजेश, विक्रम सिंह, राजा राम, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें