फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में सिटी स्कैन सुविधा भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में एसआरएल प्रयोगशाला बंद होने के बाद अब सिटी स्कैन की सुविधा भी ठप हो गई है। कक्ष के विस्तारीकरण कार्य के चलते सिटी स्कैन मशीन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।
इसके चलते मरीजों व तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को निजी लैब में जाकर सिटी स्कैन करवाने पड़ रहे हैं। निजी लैब में सिटी स्कैन का शुल्क अधिक होने के कारण मरीजों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन कक्ष का विस्तारीकरण किया जाना है। प्रस्तावित विस्तारीकरण कार्य शुरू होने से पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने धूल व मिट्टी से सिटी स्कैन मशीन को बचाने के लिए उक्त कमरे से हटा कर सुरक्षित रख लिया है।
इसके चलते अब कुछ दिनों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा बंद कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मंजू बहल ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर ही सिटी स्कैन मशीन को दोबारा शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विस्तारीकरण के चलते मशीन बंद की गई है।
इमरजेंसी के मरीजों को अधिक परेशानी
क्षेत्रीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को कई बार तुरंत सिटी स्कैन करवाने कर जरूरत पड़ती है। ऐसे में सिटी स्कैन सुविधा के बिना मरीजों और उनके तीमारदारों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रहा है।
एसआर लैब के बाहर लटका रहा ताला
क्षेत्रीय अस्पताल में स्थित एसआरएल लैब में रविवार को भी ताला लटका रहा। इस दौरान इमरजेंसी के और अस्पताल में उपचार करा मरीजों के टेस्ट लैब में नहीं हो पाए। मरीजों को निजी लैब में जाकर ही टेस्ट करवाने पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें