फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली विस क्षेत्र के धर्मपुर में व्यापारी पर हथियारों से हमला कर उससे कार और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो पंजाब पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिन्हें ऊना पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी में है। दो आरोपी पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में चल रहे हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ पंजाब में चोरी, डकैती और लूटपाट के दर्जनों केस चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर स्विफ्ट और इनोवा गाड़ी भी बरामद कर ली है। एसपी अनुपम शर्मा ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा करते हुए बताया कि व्यापारी देवेंद्र कुमार निवासी सैंसोवाल ऊना में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान करते हैं। बीती 6 मई की रात को रात करीब 11 बजे देवेंद्र कुमार अपनी स्विफ्ट कार में ऊना से अपने घर जा रहे थे कि धर्मपुर पहुंचने पर इनोवा गाड़ी ने देवेंद्र की कार को ओवरटेक कर बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। जैसे ही देवेंद्र अपनी कार से बाहर निकले कि इसी दौरान कार से निकले आधा दर्जन युवकों ने तेजधार हथियारों एवं रॉडों से हमला कर उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।

हमलावर देवेंद्र की कार और करीब 43 हजार रुपये नकदी तथा मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। वारदात के बाद शातिरों ने सिम तोड़कर मोबाइल को करतारपुर में किसी व्यक्ति को दे दिया। इसके बाद मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर हरोली पुलिस पंजाब पुलिस की मदद से व्यक्ति तक पहुंच बनाई। जहां पता चला कि व्यक्ति को मोबाइल स्टीफन नामक एक युवक ने दिया है। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाते हुए कई दिनों से फरार चल रहे स्टीफन निवासी बटनूरा, कपूरथला को धर दबोचा। पुलिस ने स्टीफन के अलावा सुखजिंद्र और गुरदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मामले में संलिप्त दो आरोपी रमन दीपा और परमजीत सिंह पम्मा पंजाब पुलिस की गिरफ्त में हैं। इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लिया जाएगा। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि कार लूट मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी स्टीफन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे 9 अगस्त तक रिमांड पर लिया गया है। इस मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह, डीएसपी हरोली अमित शर्मा, एसएचओ बिन्नी मिन्हास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें