फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावण्या मामले पर ऊना कॉलेज एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई ऊना ने लावण्या को न्याय प्रदान करने की मांग को लेकर महाविद्यालय में प्रदर्शन किया और तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

संगठन के जिला संयोजक विनोद ठाकुर ने कहा कि मिशनरी स्कूलों के भीतर नन की ओर से जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए दी गई यातनाओं से लावण्या ने अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन अपने हिंदू धर्म को छोड़ना स्वीकार नहीं किया। जब तक लावण्या को न्याय नहीं मिल जाता, विद्यार्थी परिषद देशभर में लगातार आवाज उठाती रहेगी।
इस मौके पर जिला संयोजक विनोद ठाकुर, एसएफसी जिला संयोजक चंदन सेखड़ी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व जिला सोशल मीडिया संयोजक अरुण कौशल, इकाई मंत्री अंकिता ठाकुर, इकाई उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, दमन रायजादा, खुशी, सह मंत्री हितेश, रुचिका, जगदीप, सिद्धांत, निखिल, स्मृति, हिमांशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें