फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब पहुंची आस्था अग्निहोत्री की पदयात्रा, आज करेंगी मां के दर्शन

Mon, 01 Apr 2024 05:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अधूरी इच्छा को संकल्प बनाकर उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री द्वारा शुक्रवार को शुरू की पदयात्रा शनिवार को अंब पहुंची। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी आस्था के साथ कदम बढ़ाते रहे। पदयात्रा का काफिला रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचेगा। जहां आस्था शीश नवाकर अपनी मां के लिए मोक्ष की कामना करेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को पदयात्रा हरोली के खड्ड गांव से शुरू हुई और विभिन्न गांवों से होकर लोहारली पहुंची। जहां सोमभद्रा नदी को पार किया गया, जिसके बाद पदयात्रा सीधे चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क मार्ग पर पहुंच गई। इसके बाद करीब 10 किलोमीटर और पदयात्रा आगे बढ़ी और अंब शहर में जाकर यात्रा को विराम दिया गया। रविवार सुबह अंब से यात्रा का कारवां आगे बढ़ेगा और मां शाम चार बजे तक मां के दरबार पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें