फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा में बनखंडी की उतराई पर पलटा बिनौला खल से लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में चालक घायल, ट्रक और सामग्री का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोगा (ऊना)। हरोली पुलिस थाना के तहत गांव पंडोगा के बनखंडी क्षेत्र की उतराई पर शनिवार मध्यरात्रि एक बिनौला खल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पंजाब से ऊना की ओर आ रहा था। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक और उसमें लदी सामग्री को भी भारी नुकसान हुआ है। चालक के अनुसार दुर्घटना वाहन के ब्रेक फेल होने से हुई।

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक रोहित सिंह (32), निवासी गांव कैलाश नगर, तहसील अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब), बिनौला खल लेकर अबोहर से ऊना जा रहा था। शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे बनखंडी की उतराई उतरते समय ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर पलट गया। हादसे में ट्रक और उसमें लदी सामग्री को नुकसान पहुंचा, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि चालक को हल्की चोटें लगी हैं और किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर पहले भी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। पुलिस इस स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित कराने के लिए लोक निर्माण विभाग से पत्राचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें