फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ज्वाल की ऐतिहासिक बावड़ी में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के तहत ज्वाल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक बावड़ी में विशेष स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में सेवादल ने वर्दी सहित बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता सेवा का कार्य सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चला। इसमें संगत ने मिलकर बावड़ी परिसर की सफाई की और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। सेवा कार्य पूर्ण होने के बाद पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक महात्मा रणजीत के निवास स्थान पर सत्संग का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

मिशन के पदाधिकारियों ने सभी महापुरुषों एवं संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सेवा भावना से ऐसे अभियान सफल होते हैं। इस अवसर पर दास मुखी सुरेश कुमार, सेवादल संचालक तरसेम लाल तथा शिक्षक अमन भारद्वाज सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें